{"_id":"64f2ec57573ac09f860df9f3","slug":"khachariawas-said-bjp-is-deviating-from-basic-issues-in-the-name-of-one-nation-one-election-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: खाचरियावास का बीजेपी पर जुबानी हमला; बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन के नाम पर मुद्दों से भटका रही BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: खाचरियावास का बीजेपी पर जुबानी हमला; बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन के नाम पर मुद्दों से भटका रही BJP
Sat, 02 Sep 2023 01:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:35 PM IST
सार
धौलपुर में बोले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस की जनकल्याणकारी स्कीमों से लोगों में उत्साह है इसीलिए कांग्रेस वापसी करने जा रही है। भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन के नाम पर बुनियादी मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के दौरे पर रहे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार वापसी का दावा करने के साथ भाजपा का जनाधार खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दौसा, करौली, धौलपुर और भरतपुर चार जगह पर खुद गया हूं। राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और लोग कांग्रेस का टिकट मांग रहे हैं। लोगों में चर्चा हैं कि कांग्रेस ने काम किया है। पूरे देश में गहलोत सरकार की वर्किंग को पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की ओपीएस योजना सभी राज्यों में लागू हो रही है और ओल्ड पेंशन स्कीम का भाजपा विरोध कर रही है। कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए की ओल्ड पेंशन स्कीम कांग्रेस ने चालू की है और बीजेपी वाले तो इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी बुजुर्ग, विधवा, पेंशन का भी विरोध कर रही है। फ्री दवा, फ्री इलाज का भी भाजपा विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वो बीजेपी है, जिसने कहा कि कांग्रेस फ्री में दवाई नहीं जहर बांट रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस जहर नहीं दवाई बांटती है और बीजेपी वालों का इलाज जनता कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के डर के करण बीजेपी ने दो सौ रुपये गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया। बीजेपी डरी हुई है और अब इनको पेट्रोल, डीजल भी सस्ता करना पड़ेगा। उन्होंने कहा बीजेपी वन नेशन ओपन इलेक्शन को लेकर नाटक कर रही है। बीजेपी मैसेज देकर वोट लेना चाह रही है। देश में बेरोजगारी के चलते हर घंटे में चार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। देश में इतना बड़ा अडानी घोटाला हो गया। नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या देश के पैसे लेकर भाग गए। इसके बावजूद भी बीजेपी बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी, एमपी, हरियाणा की कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है और राजस्थान की कानून व्यवस्था सबसे अच्छी है। आज भी राजस्थान पर लोग भरोसा करते हैं और उद्योग धंधे लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
बीजेपी में कोई लीडरशिप नहीं
उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता राजेंद्र राठौड़, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया सब मिलकर एक महिला पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को निपटाना चाहते हैं और उनको ठिकाने लगाने के लिए रोजाना केंद्र में जाते हैं। वहां जाकर एक ही बात कहते हैं कि इनको आगे नहीं लाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा एक नेता के जिम्मे नहीं निकल रही है। परिवर्तन यात्रा का जिम्मा पूर्व सीएम राजे पर नहीं है। सबके अलग-अलग जिम्मेदारी है। बीजेपी में यह लड़ाई चल रही है और कोई लीडरशिप नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लड़ाई अपनी जगह,लेकिन वह देश को कुछ नहीं दे पाई।
किसी को भी नहीं छोड़ेंगे
प्रतापगढ़ में महिला को निवस्त्र घुमाने की घटना को लेकर मंत्री खाचरियावास ने बताया कि यह मेरी जानकारी में नहीं हैं और ऐसा कोई कृत्य कर रहा हैं चाहे वो पति ही क्यों ना हो,किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने अपराधियों को चैलेंज देते हुए कहा कि वो सावधान रहें किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।