Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Preparation for Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign in Kekri

Kekri News: केकड़ी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की तैयारी, जनजातीय गौरव दिवस मनाने की भी योजना

Thu, 14 Nov 2024 08:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" को लेकर केकड़ी में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Kekri News: Preparation for Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign in Kekri
केकड़ी में जिला कलेक्टर की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुसार आदिवासी बहुल गांवों में जनजाति कल्याण के लिए और आदिवासी समुदायों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत केकड़ी जिले के 12 गांव लाभान्वित होंगे। निर्धारित मापदंडों के आधार पर इन गांवों का चयन किया गया।

विज्ञापन


भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर केकड़ी में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनजातीय समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि अभियान में 500 एवं अधिक जनसंख्या तथा 50 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले गांवों को लाभान्वित किया जाएगा। अभियान में जनजातीय आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अभियान के तहत 18 विभागों से संबंधित 25 कार्यक्रम शामिल किये गए हैं। अभियान का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के चयनित गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सके। जिला कलेक्टर ने पात्र परिवारों के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकानों के लिए सर्वे, जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन, रोड कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने, बिजली आपूर्ति, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोकराम दहिया ने बताया कि जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत केकड़ी जिले में जनजाति बहुलता के आधार पर 12 गांवों का चयन किया गया हैं। इनमें भिनाय ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागोला का एक गांव तथा सावर ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों मीणों का नयागांव, भाण्डावास, गिरवरपुरा, बाढ़ का झौपड़ा, टांकावास, गोरधा व चीतिवास के 11 गांव शामिल किए गए हैं।


जिलास्तरीय जनजातीय गौरव दिवस शुक्रवार को
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को केकड़ी नगर परिषद के सभागार में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोकराम दहिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इसके लिए जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एवं पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में संवाद एवं प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed