फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: A young man trying to sell drugs was caught by the police, 638 grams of ganja recovered

Kekri News : मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, थैली में रखा 638 ग्राम गांजा बरामद

Sat, 04 Jan 2025 04:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

जिले के बघेरा गांव में गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने धर दबोचा। युवक के पास से एक थैली में 638 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kekri News: A young man trying to sell drugs was caught by the police, 638 grams of ganja recovered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके कब्जे से 638 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोराजमल मीणा व पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में इन दिनों मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम बघेरा में टंकी के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर युवक बुरी तरह घबरा गया और हाथ में पकड़ी थैली को पुलिस से छिपाने का प्रयास करता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने थैली में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक रामावतार तेली पुत्र रामबक्श तेली को डिटेन कर तलाशी ली तो उसके पास 638 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सराना पुलिस थाने के थानाधिकारी विजय मीणा के जिम्मे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed