{"_id":"676c4319dc3754c8120d1adc","slug":"kekri-news-a-moving-truck-caught-fire-the-driver-and-the-passenger-jumped-to-save-their-lives-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: चलते ट्रक में आग लगी, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर एक घंटे अवरुद्ध रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: चलते ट्रक में आग लगी, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर एक घंटे अवरुद्ध रहा यातायात
Wed, 25 Dec 2024 11:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:08 PM IST
सार
जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में विश्रामबाड़ी के पास बुधवार रात्रि को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक का चालक व खलासी समय रहते बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए। बाद में दमकल की मदद से आग बुझाई गई, मगर तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाल
विस्तार
जिले में भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा व गोवलिया के बीच बुधवार को रात को हाईवे पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग का पता चलते ही ट्रक के चालक व परिचालक ट्रक को रोककर केबिन से बाहर कूदकर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन देखते ही देखते ट्रक आग की भीषण लपटों से घिर गया। पहले तो आसपास के लोग भी दूर भाग छूटे। फिर हिम्मत कर कुछ लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
जलते हुए ट्रक से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। भयभीत वाहन चालक अपने अपने वाहन सड़क पर ही छोड़कर भाग छूटे, जिससे मौके पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही समीप से बांदनवाड़ा चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचे। बिजयनगर नगर पालिका में दमकलकर्मियों ने सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुंचकर जलते ट्रक की आग बुझाई। बाद में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर एक लाइन को डायवर्ट कर यातायात शुरू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन