फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri District Festival People gave grand welcome to Congress MLA Raghu Sharma

Rajasthan: विधायक रघु शर्मा का केकड़ी में भव्य स्वागत, जिला बनने के बाद पहली बार पहुंचे विधानसभा क्षेत्र

Sun, 26 Mar 2023 11:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 11:46 PM IST
सार

केकड़ी जिला महोत्सव में विधायक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। जिले में विकास की गंगा ऐसी ही बहती रहेगी।

विज्ञापन
Kekri District Festival People gave grand welcome to Congress MLA Raghu Sharma
विधायक रघु शर्मा का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के जिला घोषित होने के बाद पूर्व चिकित्सा मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. रघु शर्मा पहली बार जिले पहुंचे। जहां उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रदेश में नए जिले और संभाग बनाए थे। इनमें केकड़ी को भी जिला बनाया गया था। जिला घोषित होने के बाद विधायक डॉ. रघु शर्मा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र केकड़ी आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




शर्मा के केकड़ी क्षेत्र में प्रवेश के करते ही विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों में पूरे रास्ते में उन्हें रोक-रोककर फूल माला पहनाई और फूलों की बरसात की। वहीं, शहर के पटेल मैदान में केकड़ी जिला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  स्थानीय गणमान्य नागरिक और आमजन मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी क्षेत्र विकास से बहुत दूर था। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा खजाना खोल दिया।  अब सरकार ने इसे जिला घोषित किया। जिले के लिए आवश्यक संसाधन  और सुविधाएं जुटाने के प्रयास पहले से ही किए जा रहे हैं।  जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए राजकीय चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया गया है। पलंगों की संख्या, चिकित्सा सुविधा और चिकित्सकों के पदों में भी वृद्धि की गई।  



उन्होंने कहा कि केकड़ी में विकास की धारा लगातार बहती रहेगी। सरकार द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार द्वारा संसाधनों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। वर्तमान में घोषित नवीन जिलों में केकड़ी का विकास अन्य जिलों के लिए मॉडल बनेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed