फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli Violence Update FIR against 35 miscreants who incited violence in Karauli 

Curfew in Karauli: पार्षद, पूर्व महापौर के पति और हिंदू सेना के पदाधिकारी सहित 35 पर केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Wed, 06 Apr 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 03:30 PM IST
सार

खाद विभाग हिंसा ग्रस्त इलाके में दूध, सब्जी और राशन सहित अन्य जरूरी सामान की सप्लाई कर रहा है। इसके बाद भी शहर के अधिकतर क्षेत्रों में अतिआवश्यक सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को पेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Karauli Violence Update FIR against 35 miscreants who incited violence in Karauli 
जानिए अब तक क्या हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर पथराव, आगजनी और उपद्रव के बाद शहर में कर्फ्यू जारी है। हिंसा के आरोप में मंगलवार देर रात पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने सात आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। 13 आरोपी पहले से ही दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। अब तक पुलिस कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

विज्ञापन


खाद विभाग हिंसा ग्रस्त इलाके में लगातार दूध, सब्जी और राशन सहित अन्य जरूरी सामान की सप्लाई कर रहा है। इसके बाद भी शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को पेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की टीमें संवेदनशाील इलाकों में गस्त कर निगरानी कर रही है। लोगों को घरों में रहने और शांति बनाए रखने के लिए समझाइश दी जा रही है। 
विज्ञापन


हिंसा करने और भड़काने के आरोप में पुलिस ने अब तक 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें पार्षद मतलूब, जयपुर ग्रेटर की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने नाम भी शामिल है। इनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही हैै।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जलकर खाक हुए दो मकानों को गिराया
इधर, मंगलवार को नगर परिषद की टीम हिंसा ग्रस्त इलाके फूटाकोट पहुंचा। यहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आगजनी से क्षतिग्रस्त हुए दो भवनों ध्वस्त कर दिया गया। आगजनी में दोनों मकान पूरी से जल गए थे। हादसे की आशंका के चलते नगर परिषद की टीम ने मकान को गिरा दिया। 

पथराव वाली जगह पहुंची एसआईटी की टीम 
एसआईटी टीम ने हटवाड़ा इलाके में पथराव वाली जगह पर जांच पड़ताल की। इस दौरान हिंसा में शामिल आरोपियों की तलाश और उनके संबंध में पूछताछ भी की गई। मंगलवार दोपहर स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भी करौली पहुंचा था। कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर शहर का दौरा किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कमेटी ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा की।

दंगा पीड़ितों से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल 
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और दंगे में पीड़ित लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शहर के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। बता दें कि करौली हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। भाजपा नेता प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गलहोत पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

कर्फ्यू में दी जा सकती है कुछ ढील 
जानकारी के अनुसार आज बुधवार को शहर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होने वाली है। इसमें जनप्रतिनिधि के साथ दोनों समुदाय के लोग भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में शहर के हालात को लेकर चर्चा की जाएगाी। माना जा रहा है कि सहमति बनने पर कर्फ्यू में कुछ ढील भी दी जा सकती है।  

क्या है मामला
करौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। उसका जयपुर के अस्पातल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed