फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli violence CM Gehlot targeted BJP and Tejasvi Surya said they work to set fire

Karauli Violence: औरंगजेब से तुलना पर भड़के गहलोत, कहा-समय रहते भाजपा को करारा जवाब नहीं दिया तो सबको भुगतना पड़ेगा

Thu, 14 Apr 2022 02:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

 करौली हिंसा को लेकर तेजस्वी सूर्या ने सीएम गहलोत की तुलना औरंगजेब से की थी। जिसके बाद सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि ये राजस्थान में आग लगाने आए थे। भाजपा देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है।

विज्ञापन
Karauli violence CM Gehlot targeted BJP and Tejasvi Surya said they work to set fire
सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश में करौली हिंसा को लेकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना औरंगजेब से की और जमकर जुबानी हमला बोला था। इसपर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि नाम तो तेजस्वी सूर्या और यहां पर देखिए किस काम के लिए आए। ये लोग आग लगाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करौली के अंदर जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हमसब लोगों ने इसकी निंदा की। रामनवमी के दौरान हमने चाक-चौबंद व्यवस्था की। रामनवमी के जुलूस पर सभी धर्मों के लोगों ने फूल बरसाए। 

विज्ञापन


खरगौन हिंसा के आरोपियों के मकान तोड़ने को बताया गलत
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में रामनवमी पर एक जगह भी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। देश के अंदर अनेकों राज्यों में दंगे भड़क गए। आग लग गई। उन्होंने मध्यप्रदेश के खरगौन में हुए हिंसा पर बोलते हुए कहा कि अब दंगे के आरोपियों के मकान तोड़े जा रहे हैं। आपको किसने अधिकार दिया कि बिना दोषी ठहराए आप किसी का मकान जाकर तोड़ दो। कानून के तहत कार्रवाई करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया
सीएम ने कहा कि एक निर्दोष पर क्या बीतती होगी। एक तरफ आप कहते हो कि करौली में निर्दोष पकड़े जा रहे हैं। राजस्थान सरकार ने मकान ध्वस्त नहीं किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गरीब के मकान गिराकर कानून की धज्जियां उड़ाई गई। इनलोगों ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। देश के हालात बहुत खराब है। देश के नौजवानों को समझना पड़ेगा कि देश किस दिशा में जा रहा है। 

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरदार पटेल ने तो आरएसएस पर बैन लगाया था, उनकी मूर्ति बना रहे हैं। ये सब चुनाव जीतने के हथकंडे हैं। ये गांधी और अंबेडकर को मानने का ढोंग करते हैं और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मेरा मानना है कि अगर समय रहते इन्हें करारा जवाब नहीं दिया तो सबको भुगतना पड़ेगा। 

 

ईआरसीपी को लेकर ये कहा

सीएम ने ईआरसीपी को लेकर भी भाजपा और गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री जी को चाहिए कि प्रधानमंत्रीजी के पास जाएं और उनको कहें कि ये पूरे राजस्थानवासियों की इच्छा है।13 जिले के लोगों में आक्रोश है. अगर हमने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया तो बहुत बड़ा इश्यू BJP के खिलाफ बन सकता है, ये उनको प्रधानमंत्रीजी को कन्वे करना चाहिए। तब जाकर प्रधानमंत्री जी आगे बढ़ेंगे और मुझे विश्वास है कि अगर मंत्री जी प्रधानमंत्री जी को कन्विंस करेंगे तो उनको अपना वादा याद आएगा और ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना घोषित होकर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed