फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli It's been 12 days since minor girl was kidnapped police registered a case and remained silent

सुन लो सरकार! करौली में नाबालिग बच्ची का अपहरण हुए 12 दिन हो गए, पुलिस केस दर्ज कर मौन बैठी

Thu, 05 Oct 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 09:33 PM IST
सार

राजस्थान के करौली जिले में एसपी ऑफिस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी।

विज्ञापन
Karauli It's been 12 days since minor girl was kidnapped police registered a case and remained silent
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करौली में गुरुवार को एसपी ऑफिस पर ग्रामीणों ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर एक बार फिर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र नाबालिग बालिका की बरामदगी नहीं हुई तो जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने एडीएम निशु कुमार और एसपी ममता गुप्ता को  अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद करने की मांग की है। बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय और जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर एडीएम और एएसपी को अलग-अलग ज्ञापन दिलवाया तथा शीघ्र बालिका के बरामद करने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मासलपुर थाना क्षेत्र के सकरघटा गांव से करीब 12 दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोप है। इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग की हत्या की भी आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बालिका कि शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रामकेश गुर्जर का आरोप है कि सकरघटा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका 24 सितंबर को सुबह नौ बजे अपने घर से खेत के लिए निकली। लेकिन रास्ते में जीप सवार सात आठ लोग जबरन नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले गए। मामले को लेकर मासलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed