फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karanpur-Bhakula Nala in spate due to heavy rains in Karauli

Karauli: भारी बारिश से उफान पर करणपुर-भकुला नाला, अचानक तेज बहाव में फंसे लोग, जेसीबी की सहायता से बचाई जान

Mon, 01 May 2023 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 May 2023 12:55 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में बे-मौसम बारिश का सिलसिला जारी है। करौली में तेज बारिश के कारण भकुला नाला उफनाया हुआ है। नाले में फंसे हुए लोगों को जेसीबी की सहायता से बचाया गया। 

विज्ञापन
Karanpur-Bhakula Nala in spate due to heavy rains in Karauli
बचाव कार्य में लगी जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली जिले के करणपुर क्षेत्र में बे-मौसम भारी बारिश से करणपुर-भकुला नाला उफनाया हुआ है। इसमें कई लोग बीच नाले में फंस गए। नाले के बीचों-बीच कटा हुआ पेड़ पड़ा हुआ था। उस पर लोग जान बचाने के लिए चढ़ गए। फिर लोगों की चिल्लाने की आवाज आने पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी और रस्से की सहायता से उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन


विज्ञापन


करौली के करणपुर में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल मई महीने में भी पश्चिमी विक्षोभ से आचनक तेज बारिश हुई है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण रास्तों में पानी भर गया और भकुला नाले में अचानक पानी आने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। इस समय शादी, विवाह का सीजन है, जिसमें लोगों को आने जाने के ले लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भकुला-नाला में टोड़ा गांव के छह लोगों को बचाया
कस्बें से महज 5-6 किलोमीटर दूर भकुला नाला में टोड़ा गांव के रामदयाल मीना, चूनाराम मीना, धर्म सिंह मीना, संगीता मीना, गोलो, धीरजबाई पानी के बहाव में फंस गए। जिन्होंने भकुला नाले में डाब-घास पानी में पहले से ही गलाने के लिए रखी हुई थी। उन्होंने सोचा कि बारिश में नाले में पानी आएगा, तो दाब बह जाएगी। इसलिए ये लोग डाब को निकालने चले गए। अचानक पानी का बहाव तेज होने लगा, तो पास ही पड़े एक कटे हुए पेड़ पर नजर पड़ी। तो सारे ही लोग उस पेड़ पर जा बैठे और जोर-जोर से बचाव के लिए चीखने लगे। इतने में टोड़ा निवासी धारा सिंह मीना, रामनिवास मीना अध्यापक, रामबल मीना आए और बचाव कार्य में लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी बुलाकर और रस्से की सहायता से उनको सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed