{"_id":"65ad3be5e06199379007c765","slug":"junior-accountants-met-animal-husbandry-minister-demanding-to-extend-date-of-joint-direct-recruitment-examinat-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पशुपालन मंत्री से मिले कनिष्ठ लेखाकार, संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पशुपालन मंत्री से मिले कनिष्ठ लेखाकार, संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
Sun, 21 Jan 2024 09:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:14 PM IST
सार
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती 2023 परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया है। पाठ्यक्रम विस्तृत होने के कारण अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए कम समय मिल पा रहा है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से सिरोही में मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने उन्हें एक ज्ञापन देकर तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 15 गुणा अभ्यर्थियों की रोल नंबर सूची 20 दिसंबर 2023 को जारी की थी। कर्मचारी चयन बोर्ड ने 11 फरवरी को परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, लेकिन परीक्षा पाठ्यक्रम विस्तृत होने के कारण अभ्यर्थियों को दो महीने की अवधि ही प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सयुक्त सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा 11 फरवरी 2024 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए कम समय मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में देवीलाल, नारायण परिहार, अमृत सेन, कमलेश, मदन शामिल रहे।
विज्ञापन