फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   JP Nadda will come to Jaipur today for BJP's chintan program

Rajasthan: भाजपा के चिंतन कार्यक्रम के लिए जेपी नड्डा आज आएंगे जयपुर, 75 गेटों पर किया जाएगा भव्य स्वागत

Thu, 19 May 2022 11:24 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 19 May 2022 11:24 AM IST
सार

जयपुर में जेपी नड्डा की राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत करने की तैयारी है। वहीं नड्डा के स्वागत के दौरान राजे समर्थक शक्ति प्रदर्शन ना कर पाए, इसके लिए कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
JP Nadda will come to Jaipur today for BJP's chintan program
राजस्थान दौरे पर जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में 19 से लेकर 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


जेपी नड्डा गुरुवार की शाम चार बजे निजी हवाई जहाज से जयपुर पहुंचेगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा के भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अनुसार आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश आजादी महोत्सव मना रहा है। इसलिए जेपी नड्डा के स्वागत के लिए 75 गेट बनाए गए हैं। जिसमें राजस्थान की झलक देखने को मिलेगी। पूनिया के अनुसार सात स्थानों पर जेपी नड्डा का स्वागत किया जाएगा। जिसमें पद्माश्री अनवर खां और रवीन्द्र उपाध्याय की प्रस्तुति होगी।  

विज्ञापन

नड्डा के स्वागत की भव्य तैयारी

जयपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 20 हजार झंडे लगा कर शहर को सजाया गया है। एक हजार मोटर साइकिल युवा मोर्चा का जुलूस भी जेपी नड्डा के साथ एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक साथ ही चलेगा। पूनिया के अनुसार राजस्थानी वाद्य यंत्र रावन हत्था से राजस्थानी पारंपरिक धुनों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत और सत्कार होगा। जेपी नड्डा को सिरोही की तलवार और 11 मीटर का साफा पहनाकर राजस्थान में स्वागत किया जाएगा। जेपी नड्डा रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे और होटल लीला में बीजेपी की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों की बैठक को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजे समर्थकों को किया साइडलाइन
वहीं नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में बदलाव के जरिए राजे समर्थकों को साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, पार्टी से जुड़ा कोई भी बड़ा नेता आता है तो उसका अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ता और नेता स्वागत करते हैं। इससे पहले अमित शाह और जेपी नड्डा के कुछ कार्यक्रमों में स्वागत की यही व्यवस्था थी लेकिन इस व्यवस्था में इस बार बदलाव किया गया है। इस बदलाव का असर राजे समर्थक पर अधिक दिख रहा है।


जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जयपुर से राजे समर्थक विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, नरपत सिंह राजवी और पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखवात और कैलाश वर्मा को जयपुर एयरपोर्ट ही बुलाया गया है। जयपुर एयरपोर्ट पर नड्डा के स्वागत में जयपुर से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में राजे समर्थक नेता इस दौरान पार्टी आलाकमान को अपने समर्थकों की भीड़ के जरिए अपनी मौजूदगी का एहसास नहीं करवा पाएंगे।


राजे समर्थक नेता से छीनी स्वागत की जिम्मेदारी
दूसरी ओर गांधी सर्किल पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नड्डा के स्वागत किया जाने का कार्यक्रम तय किया था लेकिन अंतिम समय में इसमें बदलाव कर दिया गया। यहां पार्टी की महिला मोर्चा को स्वागत की जिम्मेदारी दे दी गई और कालीचरण सराफ को एयरपोर्ट पर आने को कह दिया गया।  राजे के सबसे नजदीकी माने जाने वाले नेता अशोक परनामी को उनके विधानसभा क्षेत्र में खुद और समर्थकों के दम पर नड्डा के स्वागत की जिम्मेदारी दिए जाने में बस्सी के नेताओं ने रोड़ा अटका दिया। यही कारण है कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में आदर्श नगर विधानसभा के साथ ही बस्सी विधानसभा से जुड़े भाजपा के नेता और पदाधिकारी मिलकर नड्डा का स्वागत करेंगे।


सतीश पूनिया के क्षेत्र में होगा पूरा आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सतीश पूनिया एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक लगातार जेपी नड्डा के साथ रहेंगे। जिस होटल में कार्यक्रम हो रहा है, वह भी सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र आमेर में ही है। इसके साथ ही नड्डा के स्वागत का अंतिम कार्यक्रम भी आमेर के कुंडा क्षेत्र में ही होगा। जिसमें संभवत पूनिया समर्थक अपनी शक्ति पार्टी आलाकमान को दिखाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed