{"_id":"627bec5f7457a059a0646c7a","slug":"jp-nadda-targets-cm-ashok-gehlot-in-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही, सीएम गहलोत कमीशनखोरी में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही, सीएम गहलोत कमीशनखोरी में व्यस्त
Wed, 11 May 2022 10:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 May 2022 10:33 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान महिला अत्याचार में पहले, आदिवासियों पर अत्याचार में दूसरे और दलितों पर अत्याचार के मामले में तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही करौली, जोधपुर सहित कई जिलों में दंगे और हिंसा भड़की।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हनुमानगढ़ में सभा को किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन हनुमानगढ़ में रहे। यहां से उन्होंने प्रदेश के दस जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन और चार कार्यालयों का भूमि पूजन वर्चुअल तरीके से किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी को भी भूल चुके है। मोदी सरकार महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में राजस्थान की पहचान अशांति, दंगे, झगड़े, दुष्कर्म, गैंगरेप, किसान और युवाओं से वादाखिलाफी बन चुकी है। पहले राजस्थान की पहचान शांति और विकास की थी। इस पुरानी पहचान को और अधिक मजबूती के साथ 2023 में भाजपा की सरकार बनने के साथ हम फिर से स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान महिला अत्याचार में पहले, आदिवासियों पर अत्याचार में दूसरे और दलितों पर अत्याचार के मामले में तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही करौली, जोधपुर सहित कई जिलों में दंगे और हिंसा भड़की। जिस दिन जोधपुर में दंगे हो रहे थे उस दिन अशोक गहलोत अपने जन्मदिन पर गुलदस्ता लेने में व्यस्त थे। आज दिन तक वह जोधपुर पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में लगी हुई है और गहलोत सरकार कमीशनखोरी में व्यस्त है। मोदी सरकार गरीबों और शोषितों की सेवा कर रही तो गहलोत सरकार भ्रष्टाचार कर मेवा खाने में लगी है। ऐसी जन विरोधी कांग्रेस सरकार को 2023 में हम उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर मोर्चा संभाल लो, हर विधानसभा सीट जीतो। भाजपा का यह विजय संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
इन जिलों में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
जेपी नड्डा ने हनुमानगढ़ के अलावा अन्य नौ जिले बीकानेर, श्रीगंगानगर, अलवर, धौलपुर, अजमेर, नागौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। साथ ही चूरू, दौसा, प्रतापगढ़ और बारां में भूमि पूजन किया। इससे पहले सुबह नड्डा ने मां भद्रकाली के दर्शन किए और गुरुद्वारा में भी मत्था टेका।