फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat on slogans Sar tan se Juda raised in Jodhpur

Rajasthan: 'सिर तन से जुदा' नारे पर बोले शेखावत, ये दुर्भाग्यपूर्ण की सीएम के गृह जिले में ये नारे लगाए गए

Tue, 11 Oct 2022 10:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 11 Oct 2022 10:01 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मन में प्रश्न उठता है कि इस तरह की मानसिकता को कौन पुष्पित कर रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat on slogans Sar tan se Juda raised in Jodhpur
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर जिले में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाली घटना घटी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस में सिर तन से जुदा करने के नारे लगे। इसको लेकर भाजपा सीएम गहलोत को घेरने में लगी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये नारे सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण इसलिए हैं क्योंकि सीएम के गृह जिले में ये नारे लगाए गए हैं। हम सब के मन में ये प्रश्न उठता है कि राजस्थान जैसे प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को पुष्पित कौन कर रहा है। 

विज्ञापन



वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वह क्षेत्र में ही दुकान चलाता है। अब अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नारे लगाने वाले अन्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed