फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Shekhawat said we are lucky Jodhpur got hosting of G-20 meetings will be held in 80 cities of country

Rajasthan: शेखावत बोले- हम सौभाग्यशाली, जोधपुर को मिली जी-20 की मेजबानी, देश के 80 शहरों में होंगी बैठकें

Sun, 22 Jan 2023 07:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 22 Jan 2023 07:38 AM IST
सार

जी-20 समूह के भारत में हो रहे आयोजन की कड़ी में 2-4 फरवरी को जोधपुर में बैठक होगी। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जोधपुर को भी इसकी मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने शहरवासियों से इस बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत-सत्कार के लिए तैयार रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Shekhawat said we are lucky Jodhpur got hosting of G-20 meetings will be held in 80 cities of country
गजेन्द्र सिंह शेखावत बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब तक अक्सर ऐसा होता था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों के सदस्यों की बैठक देश की राजधानी दिल्ली और कुछ बड़े शहरों तक सीमित होती थी। इस बार जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन बैठकों को भारत के अलग-अलग शहरों में करने का निर्णय किया है। सालभर में 200 से ज्यादा बैठकें होंगी, जो देश के 80 शहरों में होंगी।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जोधपुर को भी जी-20 बैठक की मेजबानी का अवसर मिला है। जोधपुर में आने वाले अतिथियों का शहर के सभी लोग स्वागत करेंगे और शहर की उन्नत, समृद्ध मेहमान नवाजी की परम्परा से अतिथियों को परिचित कराएंगे। हम सब मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


निकम्मा, धोखेबाज सहित कई विशेषण मुझे भी मिल चुके...
शेखावत ने हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से कही गई एक टिप्पणी- कांग्रेस में एक बड़ा कोरोना आ गया, पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोरोना के अलावा निकम्मा, धोखेबाज सहित कई विशेषण मुझे भी मिल चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने ली अधिकारियों की बैठक...
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जी-20 की बैठक को लेकर जोधपुर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मारवाड़ की परम्परा और अपणायत के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले देशों से आने वाले मेहमानों का स्वागत-अभिनंदन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोधपुर की आवभगत और मेहमानवजी के सभी कायल हैं। ‘पधारो म्हारे देश’ का कॉन्सेप्ट जोधपुर से पूरे देश-दुनिया में गया है। उन्होंने सम्मेलन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित तैयारियों और गतिविधियां जैसे हेरिटेज वॉक, योगा सेशन पर चर्चा की। बैठक में केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर, निदेशक राहुल भगत, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed