{"_id":"58d9ef3a4f1c1bd83763dbc3","slug":"policeman-allege-for-haarasment-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशे में चूर पुलिसवालों की शर्मनाक हरकत, महिला आयोग लेगा एक्शन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में चूर पुलिसवालों की शर्मनाक हरकत, महिला आयोग लेगा एक्शन...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है और इस बार आरोपों के घेरे में स्वयं पुलिसवाले है। मामला जोधपुर का है जहां देर रात्रि फिल्म देखकर घर लौट रहे एक महिला व उसके पति के साथ नशे में चूर पुलिसवालों ने शर्मनाक हरकत की। पुलिसवालों पर आरोप है कि उन्होंने ना केवल महिला के साथ मारपीट की अपिुत महिला के कपड़े उतरवाकर उसे पूरी रात्रि हवालात में बैठाया। वहीं मामले को तूल पकड़ता देख राज्य महिला आयोग अब हरकत में आया है। आयोग इस मामले में अब स्वप्रसंज्ञान लेकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। आयोग ने डीसीपी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
यह है पूरी घटना
जानकारी के अनुसार मामला 21 मार्च का है। जब रात्रि करीब 1.30 बजे फिल्म देखकर लौट रहे एक कपल के साथ पुलिसवालों ने अभद्रता की। पीड़ित के अनुसार जब वह अपने घर के सामने पहुंचे थे तभी पुलिस की पीसीआर आकर रुकी। उसमें से उतरे एक हैडकांस्टेबल जो शराब पीये हुए था उसने पहले तो शादी का सर्टिफिकेट मांगा और महिला के साथ बदतमीजी की। जब पीड़िता ने फोन कर उसकी शिकायत एसएचओ से की तब एसएचओ साहब भी मौके पर पहुंंचे। लेकिन उन्होंने कांस्टेबल से कुछ कहने की बजाए महिला के बाल पकड़र खींचे और हाथ मरोड़ते हुए जीप में बैठा दिया। यहीं नहीं उन्होंने उसके पति के साथ भी मारपीट की।
पुलिसवालों पर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने उसके सारे कपड़े उतरवा दिए और पूरी रात्रि उसे हवालात में ऐसी ही बैठाए रखा। इसके बाद अगले दिन कोर्ट में दोनो को पेश किया गया। जहां महिला की पूरी बात सुनने के बाद उन्हें जमानत मिली। इसके बाद पीड़िता ने इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला आयोग करेगा कार्रवाई
जहां जोधपुर के पुलिस कमिश्नर पूरे मामले को झूठा बता रहें है। वहीं दूसरी ओर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का कहना है कि उनके झूठा बताने से कुछ नहीं होता। वह पीड़िता को जयपुर बुला रही है। उसका पक्ष व पुलिसवालों से बात करने के बाद महिला आयोग स्वप्रसंज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई करेगा।