{"_id":"63f9a628fcd36fc33202a955","slug":"police-caught-copycat-gang-in-jodhpur-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Recruitment Exam: पुलिस ने जोधपुर में नकल गिरोह पकड़ा, परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व करते 34 लोग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher Recruitment Exam: पुलिस ने जोधपुर में नकल गिरोह पकड़ा, परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व करते 34 लोग दबोचे
Sat, 25 Feb 2023 11:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:40 AM IST
सार
सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम के बीच पुलिस ने जोधपुर में नकल गिरोह पकड़ा। गिरोह के सदस्य परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल करते पकड़े गए। 34 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस बात का डर था वही हुआ। पेपल लीक का ग्रहण शिक्षक भर्ती परीक्षा पर भी पड़ गया। परीक्षा के शुरू होते ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। ये गिरोह जोधपुर के बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पेपर हल कर रहा था। 34 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रीट भर्ती परीक्षा के पहले दिन जोधपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के बाद इन युवकों को परीक्षा देने के लिए पुलिस ने अंडरटेकिंग देते हुए परीक्षा केंद्रों में इनका प्रवेश दिलवाया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन सभी युवकों से फिर से पूछताछ की जाएगी। दरअसल जोधपुर पुलिस रीट भर्ती परीक्षा पर पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते जोधपुर पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे और उसी के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया पूछताछ के बाद इन्हें परीक्षा केंद्र में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि आज सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई है। राजस्थान शिक्षा विभाग के 48 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नकल रोकने के लिए इस बार काफी इंतजाम किए गए थे। बावजूद गिरोह में कोई डर नहीं दिखा। परीक्षा में नकल रोके लिए सरकार ने इंटरनेट सेवा को भी बंद दिया है। भरतपुर में शनिवार और रविवार को सवेरे छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में आज सवेरे छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बता दें नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शुक्रवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इन चार दिन इंटरनेट सेवा बंद करने की मांग की गई थी।