फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   PM Modi In Jodhpur PM Modi inaugurated two railway projects flagged off Jaisalmer-Delhi Express

PM Modi In Jodhpur: PM मोदी ने दो रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Thu, 05 Oct 2023 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 09:58 PM IST
सार

PM Modi In Jodhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर से राजस्थान में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण दोहरीकरण रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही कोरोना काल में बंद हुई जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
PM Modi In Jodhpur PM Modi inaugurated two railway projects flagged off Jaisalmer-Delhi Express
जोधपुर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जोधपुर से राजस्थान में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण दोहरीकरण रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जैसलमेर में कोरोना काल में बंद हुई जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता, जनप्रतिनिधि और भारतीय सेना के अधिकारी व रेल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जोधपुर से वर्चुअली कार्यक्रम के द्वारा पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद गुरुवार सुबह 11.50 बजे गाड़ी संख्या 04088, जैसलमेर-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा रवाना हुई। रेल को फूलों से सजाया गया। दुल्हन की तरह सजी रेल गुरुवार-शुक्रवार देर रात 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


रूणिचा एक्सप्रेस की नियमित समय सारणी
भारतीय रेल के जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से जैसलमेर के लिए ये रेल नियमित होगी और स्थानीय निवासियों के साथ ही सैलानियों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। गुरुवार को उद्घाटन के दौरान ये गाड़ी सुबह 11.50 बजे रवाना हुई, जो देर रात 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। डीआरएम ने बताया कि शुक्रवार से इस गाड़ी का समय अलग होगा। गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस छह अक्तूबर से दिल्ली से रोजाना 8.55 बजे रवाना होकर अगले दिन चार बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस सात अक्तूबर को जैसलमेर से रोजाना सात बजे रवाना होकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ये रेल सेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, मारवाड़ लोहावट, फलौदी, रामदेवरा और आशापुरा गोमट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed