फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Phalodi Borewell Accident: 9-Year-Old Boy Dies After Rescue Operation in Rajasthan

फलोदी: 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला भोमाराम, नहीं बच पाई जान, मासूम की मौत से गांव में पसरा मातम

Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलोदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

लोहावट में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम को बचाने के लिए 39 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तड़के 3:30 बजे मासूम का शव बाहर निकला। खुले बोरवेल में गिरने से शुरू हुई इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन
Phalodi Borewell Accident: 9-Year-Old Boy Dies After Rescue Operation in Rajasthan
नहीं बच सका भोमाराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र अंतर्गत नौसर गांव में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम भोमाराम को 39 घंटे चले मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे बाहर निकाल लिया गया। हालांकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के तमाम अथक प्रयासों व ग्रामीणों की दुआओं के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक खबर के सामने आते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौसर गांव निवासी पांचाराम भील के खेत में लगे बोरवेल की मोटर खराब हो गई थी। मरम्मत कार्य के चलते पंप को बाहर निकाला गया था और बोरवेल का मुहाना खुला छोड़ दिया गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पास ही खेल रहा 9 वर्षीय भोमाराम अचानक इस खुले बोरवेल में जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन




39 घंटे तक चला मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की विशेष टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया। लगभग 640 फीट गहरे बोरवेल में करीब 50 फीट की गहराई पर बालक के फंसे होने का अनुमान था। नीचे भारी चट्टानें होने, पानी भरने और मिट्टी धंसने के खतरे की वजह से बचाव कार्य में लगातार रुकावटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारी पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से बोरवेल के ठीक बगल में एक बड़ा समानांतर गड्ढा खोदा गया और वहां से पाइप व एल-शेप डिवाइस के जरिए सुरंग बनाकर मासूम तक पहुंचने की कोशिश की गई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े, संभागीय आयुक्त केएल स्वामी और आईजी सत्येंद्र सिंह लगातार मौके के हालात की निगरानी करते रहे।



माधाराम सुथार के बनाए देशी जुगाड़ से निकाला
1050 फीट गहरे बोरवेल के अंदर बच्चा साढ़े छह सौ फीट की गहराई में फंसा हुआ था। तमाम प्रयासों के बाद जालौर के बागोड़ा निवासी माधाराम सुथार को मौके पर बुलाया गया। सुथार बोरवेल में गिरे कई बच्चों को अपने बनाए देशी जुगाड़ से बाहर निकाल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अलग-अलग तरह के जुगाड़ बनाए और पहले पत्थर को बाहर निकाला फिर तड़के साढ़े तीन बजे बच्चे को भी बाहर निकाल लिया गया।




अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बच्चे को जैसे ही बाहर निकाला गया, उसे तुरंत पहले से मौजूद एम्बुलेंस के जरिए लोहावट के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद भोमाराम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक फंसे रहने, ऑक्सीजन की कमी और सदमे के कारण मासूम ने दम तोड़ दिया। प्रशासन द्वारा कागजी व चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 39 घंटे तक जिस उम्मीद और प्रार्थना के साथ पूरा क्षेत्र एकजुट था, उस अंत से हर किसी की आंखें नम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed