{"_id":"6767bc77b82cf6c7a70365a8","slug":"one-nation-one-election-is-a-conspiracy-to-weaken-regional-parties-omar-abdullah-chief-minister-jammu-and-kashmir-jodhpur-news-c-1-1-noi1367-2442335-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur : जोधपुर पहुंचे उमर अब्दुल्ला, वन नेशन वन इलेक्शन को बताया क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur : जोधपुर पहुंचे उमर अब्दुल्ला, वन नेशन वन इलेक्शन को बताया क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की साजिश
Sun, 22 Dec 2024 03:23 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:23 PM IST
सार
जीएसटी काउंसिल की बैठक में भाग लेने जैसलमेर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला आज जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
विस्तार
जैसलमेर में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जोधपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव पर संसद में बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की साजिश का डर है लेकिन इस पर चर्चा और परिणाम का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर एवं लोकसभा के चुनाव अगर साथ होते हैं तो जम्मू कश्मीर के मुद्दे इतने अलग नहीं हैं। हमारे राज्य के कुछ मुद्दे जरूर अलग हैं, लेकिन यह देखना होगा कि इससे किसे फायदा होता है।
विज्ञापन
जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और प्री-बजट पर भी मंथन हुआ। उन्होंने वित्त मंत्री के समक्ष जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को रखा और इन पर अमल की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला के दौरे के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। वे जोधपुर एयरपोर्ट पर बिना किसी सहायता के अपना सूटकेस खुद उठाते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों के आग्रह के बावजूद उन्होंने सूटकेस उठाने से मना कर दिया। वे खुद अपनी बुलेटप्रूफ डिफेंडर कार ड्राइव करते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। खुद गाड़ी चलाने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा, इसमें कुछ अलग नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी खुद गाड़ी चलाते थे। मुझे बचपन से गाड़ी चलाने का शौक है।