फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur : Vasundhara Upset Over Rajmata's Memorial Plight, Questions Raised on Governance; Immediate Action

Jodhpur News : राजमाता के स्मारक की दुर्दशा देखकर बिफरीं वसुंधरा, व्यवस्था पर उठाए सवाल, तुरंत हुई कार्रवाई

Fri, 24 Jan 2025 05:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

अपने जोधपुर प्रवास के दौरान राजमाता विजया राजे सिंधिया के स्मारक पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्मारक स्थल की दुर्दशा देखकर बिफर पड़ीं और नगर निगम और अधिकारियों की क्लास ले ली।

विज्ञापन
Jodhpur : Vasundhara Upset Over Rajmata's Memorial Plight, Questions Raised on Governance; Immediate Action
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जोधपुर प्रवास पर रहीं। इस दौरान भाद्राजून रवाना होने से पहले वे रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया के स्मारक पर पहुंचीं और राजमाता के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोधपुर में नगर निगम में भाजपा है और महिला महापौर होने के बाद भी स्मारक की ये दुर्दशा है। जब एक स्मारक की ही कोई सुध नहीं ली जा रही है, शहर और प्रदेश के क्या हालात होंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं जब कल यहां से निकली थी तो मैंने बाहर से यहां के हालात देखे थे, यही देखने के लिए आज यहां पहुंची हूं लेकिन यहां जो सर्कल बना हुआ है, उसकी सुध नहीं ली जा रही है। राजमाता ने न केवल प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए भी बहुत कुछ किया है, उसके बावजूद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 

राजे के बयान के तुरंत बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारियों को मौका स्थल पर भेजा और वहां की साफ-सफाई और पेड़ों की छंटाई करवाई । 

भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव ने इस बारे में कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री की माताजी का स्मारक है, जिसकी दुर्दशा देखकर वे नाराज हुई थीं। इसके बाद तुरंत ही अधिकारी हरकत में आए और पेड़ों की कटाई के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed