{"_id":"69048842bf332fb837084ff8","slug":"jodhpur-news-two-nath-gang-members-held-for-robbing-woman-disguised-as-saints-using-black-magic-fear-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: नाथ गैंग के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, साधु के वेश में महिला को जादू-टोने का डर दिखाकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: नाथ गैंग के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, साधु के वेश में महिला को जादू-टोने का डर दिखाकर की थी वारदात
Fri, 31 Oct 2025 03:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 31 Oct 2025 03:28 PM IST
सार
साधु के वेश में महिला को जादू-टोने का डर दिखाकर उससे सोने का बोर और टोटिया लेकर भागे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
साधु के वेश में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोरून्दा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बड़ी लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए नाथ गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साधु का वेश धारण कर एक महिला से सोने के जेवर लूट लिए थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि 22 सितंबर को ग्राम मादलिया निवासी मीरा देवी के साथ लूट की वारदात हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार मीरा देवी पैदल जा रही थीं, तभी एक कार आकर रुकी। कार में साधु बनकर बैठे व्यक्ति ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला के सिर से सोने का बोर और टोटिया उतरवा लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में थानाधिकारी सुजानाराम और जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भवरिया के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, टोल नाकों का डेटा और तकनीकी साक्ष्य खंगाले। जांच में आरोपियों की पहचान हरियाणा के पानीपत जिले के वजीरपुर टीटाणा गांव निवासी सालिन्द्र नाथ उर्फ सुरेन्द्र पुत्र कर्मनाथ, अमित पुत्र कर्मनाथ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में एटीएस-आईबी की छापेमारी, तीन मौलवी गिरफ्तार, आतंकी जुड़ाव की जांच
दोनों नाथ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और साधु बनकर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की टोटिया और बोर बरामद कर लिए गए।
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी सुजानाराम, डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवरिया, वीरेन्द्र खदाव, मदन मीणा, मुकनसिंह, अशोक भाटी, पपूराम, हरेन्द्र लोहरा, सुरेश डूडी, सुखदेव डूडी, रामेश्वर और सुभाष की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।