फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Search campaign to stop the sale of drugs, 300 policemen conducted a raid together

Jodhpur News : मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए सर्च अभियान, 300 पुलिसकर्मियों ने एक साथ डाली रेड

Fri, 29 Nov 2024 05:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:11 PM IST
सार

शहर और आसपास के इलाकों में होटल, ढाबे और किराणा-परचून की दुकानों की आड़ में मादक पदार्थ बेचने वालों की पहचान और तलाशी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत 50 लोगों को डिटेन किया गया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Search campaign to stop the sale of drugs, 300 policemen conducted a raid together
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम को लेकर अलसुबह एक सर्च अभियान चलाया, जिसके तहत पुलिस ने संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर 300 पुलिसकर्मियों ने एक साथ कई स्थानों पर रेड डाली। 

विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्धों के घरों से लेकर, होटल, ढाबे और किराणा- परचून की दुकानों की आड़ में मादक पदार्थ बेचने वालों की पहचान की और तलाशी अभियान छेड़ा। सुबह 7 से 11 बजे तक पुलिस ने 50 लोगों को डिटेन करने के साथ ही दो आर्म्स एक्ट और दो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण बनाए, साथ ही एक जगह से 2 किलो चांदी भी जब्त की गई।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि जिला पश्चिम के देवनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, लूणी, झंवर आदि क्षेत्रों से 50 संदिग्ध लोगों को डिटेन करने के साथ पूछताछ आरंभ की है। पुलिस ने दो आर्म्स एक्ट, दो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण भी बनाए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत फिलहाल पुलिस को गांजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दिनों शहर में कई जगहों पर सरस के बूथ से लेकर चाय की थड़ियों पर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने की वजह से कई शिक्षण संस्थानों के आसपास भी नशे के उत्पाद बिक रहे हैं। इसके चलते युवा पीढ़ी नशे के दलदल में समा रही है। पुलिस ने जिन लोगों को डिटेन किया है, उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। 


डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा के ने बताया कि 1 दिसंबर को जिला पश्चिम में पुलिस की तरफ संकल्प मिशन छेड़ा जाएगा, जिसमें सामाजिक आधिकारिता विभाग और डॉक्टर्स सहित स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed