फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Property dealer murdered in a dispute over mobile, angry people demanded strict action

Jodhpur News: मोबाइल को लेकर हुए विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, गुस्साए लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Mar 2025 11:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

शहर के झालामंड इलाके में कल देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। विवाद की शुरुआत एक युवक के मोबाइल को लेकर हुई, जो उसकी गाड़ी में छूट गया था। मोबाइल लौटाने की बात पर छिड़ी बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट में बदल गई और हत्या तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Jodhpur News: Property dealer murdered in a dispute over mobile, angry people demanded strict action
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के झालामंड इलाके में देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की उसके घर के बाहर हत्या कर दी गई। यह घटना झालामंड के मोती मार्केट में हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग कुड़ी भगतासनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर चंदन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद एक युवक का मोबाइल चंदन सिंह की गाड़ी में छूट गया। जब युवक ने फोन करके अपना मोबाइल वापस मांगा, तो चंदन सिंह ने सुबह देने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: बिना नोटिस मकान तोड़ने और डॉक्टर से बदतमीजी के आरोप में घिरा अजमेर प्रशासन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जो जल्द ही गाली-गलौच और मारपीट में बदल गया। इसके बाद कुछ युवक देर रात चंदन सिंह के घर पहुंचे और बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने चंदन सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके छोटे भाई भवानी सिंह भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन हमला इतना अचानक और तेज था कि चंदन सिंह को बचाया नहीं जा सका।


अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद केवल मोबाइल को लेकर था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या पैसों का मामला भी हो सकता है। जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में कुड़ी भगतासनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि घटना स्थल के पास ही झालामंड पुलिस चौकी है, फिर भी रात्रि गश्त में लापरवाही बरती गई। इधर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed