{"_id":"680c8df86f4f036115006f6b","slug":"jodhpur-news-israeli-flags-were-put-on-gutter-covers-6-youths-along-with-a-juvenile-delinquent-were-detained-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: गटर के ढक्कनों पर लगाए इसराइल के झंडे, 6 युवकों समेत एक बाल अपचारी को डिटेन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: गटर के ढक्कनों पर लगाए इसराइल के झंडे, 6 युवकों समेत एक बाल अपचारी को डिटेन किया
Sat, 26 Apr 2025 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:13 PM IST
सार
सोशल मीडिया के इफेक्ट के चलते कुछ युवकों ने इसराइल के झंडेनुमा बैनर पर जूते के निशान बनाकर उसे शहर के भीतरी इलाकों में गटर के ढक्कनों पर चिपका दिया। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को डिटेन किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के भीतरी इलाके में इजरायल के झंडेनुमा बैनर पर जूते के निशान बनाकर उन्हें गटर के ढक्कनों पर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही छः लोगों को डिटेन भी किया गया और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन
शहर के मोती चौक इलाके में फरसों का बंगला और आसपास की कई जगहों पर इजरायल का झंडा लगाकर उस पर जूते के निशाना बनाए गए थे और इन्हें जगह-जगह गटर के ढक्कनों पर लगाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर सदर बाजार थाना पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: आंसुओं में बहा बेटे का शव लेने पहुंचे पिता का दर्द, तीन साल से NEET की तैयारी कर रहा था छात्र
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 6 लोगों को डिटेन किया है, साथ ही एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। कार्रवाई के बारे में बताते हुए एसीपी सेंट्रल मंगलेश चुंडावत ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें कुछ युवक दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने ये सामग्री बनाने वाले सहित 6 लोगों को डिटेन किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है।
एसीपी मंगलेश चुंडावत ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये सब सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट था। युवक कुछ भ्रामक वीडियो देखकर सोशल मीडिया के जाल में फंस गए और यह हरकत कर दी। पुलिस ने पकड़े गए युवाओं के मोबाइल भी खंगाले हैं।