{"_id":"6946df96f059917d120bb470","slug":"jodhpur-news-acb-cracks-down-haryana-crime-branch-asi-caught-red-handed-taking-3-lakh-bribe-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Sat, 20 Dec 2025 11:17 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:17 PM IST
सार
एसीबी राजस्थान ने हरियाणा क्राइम ब्रांच में तैनात एक पुलिस अधिकारी को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुरुग्राम में दर्ज प्रकरण पर परिवादी के मामा की मदद करने के लिए इस रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा क्राइम ब्रांच में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रवीण को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में क्राइम ब्रांच, पल्लव विहार, गुरुग्राम (हरियाणा) में तैनात था।
विज्ञापन
एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एएसआई प्रवीण, गुरुग्राम जिले के थाना सदर में दर्ज प्रकरण को लेकर परिवादी के मामा को पुलिस रिमांड के दौरान परेशान न करने और मदद करने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Aravalli Hills: अरावली की नई 'सुप्रीम' परिभाषा पर मचा बवाल, क्या राजस्थान की सियासत में भी आएगा नया भूचाल?
विज्ञापन
शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की गई। उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में एसीबी जोधपुर ग्रामीण की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी एएसआई प्रवीण को परिवादी से रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी राजस्थान की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन