फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Municipal Corporation Elections: Shekhawat and Gehlot cast their votes.

जोधपुर: गजेन्द्र शेखावत ने परिवार संग डाला वोट, गहलोत बोले- लोकतंत्र मजबूत हो; कांग्रेस की जीत का किया दावा

Fri, 11 Sep 2026 02:00 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 02:00 PM IST
सार

जोधपुर नगर निगम चुनाव में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिवार सहित मतदान किया। शेखावत ने शहर के बेहतर भविष्य और सुशासन के लिए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

विज्ञापन
Jodhpur Municipal Corporation Elections: Shekhawat and Gehlot cast their votes.
नेताओं ने परिवार के साथ पहुंच कर डाला वोट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान जारी रहा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाडा स्थित पुलिस लाइन मतदान केंद्र पर धर्मपत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी के साथ पहुंचकर मतदान किया। शेखावत सुबह करीब 9.20 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनकी पत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी ने भी मतदान किया।
विज्ञापन


शेखावत ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पहले देश और प्रदेश की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था, जबकि आज अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बेहतर भविष्य और सुशासन के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने जोधपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी परिवार सहित किया मतदान
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी परिवार सहित जैन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान गहलोत मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं से भी मिले। एक महिला ने गहलोत से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधपुर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?

गहलोत बोले- लोकतंत्र का महापर्व मजबूत होता रहे
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व धीरे-धीरे और मजबूत होता रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के तहत मिले अधिकार मजबूत होने चाहिए और लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती मिले। गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की है और इस बार लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस की जीत होगी। गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया और पिछली सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता को आगे आकर मतदान करना चाहिए और सरकार को सबक सिखाना चाहिए, ताकि वह जनता के हित में काम करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed