{"_id":"63fb0f4c696f1ec8c80bcb28","slug":"jeep-crushed-youths-standing-on-the-roadside-in-dungarpur-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: डूंगरपुर में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: डूंगरपुर में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल
Sun, 26 Feb 2023 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
डूंगरपुर मार्ग पर स्थित नर्सरी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कुंभाराम और संतोष प्रजापत का फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर मार्ग पर स्थित नर्सरी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हुए हादसे में एक जीप ने सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक घायल हो गया। हादसे में घायल जोधपुर के कड़ियाली निवासी पेपाराम ने बताया कि सुबह छह बजे जोधपुर के कुडिय़ाली निवासी संतोष (21) एवं जोधपुर के चाड़ी निवासी कुंभाराम (23) सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हुए थे। संतोष प्रजापत को कुंभाराम छोड़ने आया था।
विज्ञापन
इसी दौरान सागवाड़ा की ओर से एक जीप चालक तेज रफ्तार में आया। चालक ने जीप से अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे संतोष और कुंभाराम सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर पर चोटें आई। पेपाराम ने बताया वहीं पास में वह भी खड़ा था। हादसे में उसे भी चोट आई हैं। संतोष और कुंभाराम को राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक हिमांशु सिंह के अनुसार दोनों के शव का पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सुरेश भोई एवं जीप चालक जगदीश मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। मृतकों के परिजन शाम करीब पांच बजे राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन