गैंगवार: कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में घेरा, दिनदहाड़े बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
- शिवरात्रि के अवसर पर हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया मंदिर में पूजा करने जा रहा था। डाली बाई चौराहे पर वह प्रसाद खरीदने के लिए रुका तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में गैंगवार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाई मंदिर चौराहे पर कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर को उसके दुश्मनों ने घेर लिया और फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर को गोली लगी, लेकिन वह खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ऐसे अंजाम दी गई घटना
रंजिश में किया गया हमला
बताया जा रहा है कि इस घटना को गैंगवार के चलते अंजाम दिया गया। फायरिंग करने का आरोप राकेश मांजू पर है। वह भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से घायल विक्रम सिंह को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। लोगों का कहना है कि दोनों बदमाशों के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि राकेश मांजू ने फायरिंग की। उसने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। उसे पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले राकेश के भाई दिनेश मांजू का कत्ल हो गया था। राकेश को शक है कि इस हत्या में विक्रम भी शामिल था। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ती चली गई।