{"_id":"67f0c44fd83ea0180309062f","slug":"friendship-with-an-unknown-man-on-instagram-proved-costly-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2801272-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: भारी पड़ी सोशल मीडिया पर अनजान युवक से दोस्ती, नजदीकियां बढ़ाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: भारी पड़ी सोशल मीडिया पर अनजान युवक से दोस्ती, नजदीकियां बढ़ाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
Sat, 05 Apr 2025 01:47 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:47 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अंततः पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह जोधपुर में एक मामले में सामने आया है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और बार-बार शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: अष्टमी पर माता को जात देने पहुंचे श्रद्धालु, जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती जोधपुर से सटे जिले की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई थी। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाईं फिर इलाज के बहाने जोधपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें दिखाकर धमकाता रहा। बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं।