फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Fire broke out in a factory in Jodhpur's Tanavda area

Rajasthan: जोधपुर के तनावड़ा इलाके में हादसा, हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगी आग; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 13 Oct 2024 11:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Oct 2024 11:15 AM IST
सार

Rajasthan: जोधपुर के तनावड़ा स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलने के बाद ही बासनी और शास्त्री नगर क्षेत्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a factory in Jodhpur's Tanavda area
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बासनी तनावड़ा संगरिया क्षेत्र की अलग-अलग फैक्टरी में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। आज अल सुबह भी तनावड़ा की एक फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम की दमकल के कर्मचारियों की मेहनत के चलते समय रहते आग पर काबू पाया गया। लगातार एक के बाद एक गाड़ियां आग की भयावहता को देखते हुए पहुंचने लगी। फायर ऑफिसर हेमराज शर्मा प्रशांत सिंह चौहान ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का काम किया।
विज्ञापन


फायर मैन जितेंद्र सिंह, रौनक, भोमाराम, विकास, गिरधारी, आसिफ, घनश्याम सिंह, अशोक जावा, आशीष कुमार और राम सिंह की मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रूपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। मोबाइल पुलिस की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। तनावडा, बासनी, बोरानाड़ा और सांगरिया में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed