{"_id":"600918cc015f6f7ad656d38f","slug":"cds-general-bipin-rawat-will-undertake-sortie-in-french-rafale-fighters-on-ongoing-indo-french-wargames-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में जारी है भारत और फ्रांस का युद्धाभ्यास, राफेल उड़ाएंगे सीडीएस बिपिन रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में जारी है भारत और फ्रांस का युद्धाभ्यास, राफेल उड़ाएंगे सीडीएस बिपिन रावत
Thu, 21 Jan 2021 12:26 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और फ्रांस के बीच युद्धाभ्यास डेसर्ट नाइट-21 चल रहा है। इसी बीच भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत गुरुवार को फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाएंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने कहा, 'सीडीएस को युद्धाभ्यास के बारे में जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि कैसे दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास किस तरह से अंतर-क्षमता को बढ़ा रहा है।'
विज्ञापन
परिचालन ब्रीफिंग के अलावा सीडीएस लगभग एक घंटे तक फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। इस दौरान वे भारतीय और फ्रांसीसी वायुसेना के सबसे उन्नत लड़ाकू विमान के आविष्कारों से परिचित होंगे। भारतीय वायुसेना ने पहली बार युद्धाभ्यास में राफेल लड़ाकू विमान को शामिल किया है।
विज्ञापन
भारत और फ्रांस के वायुसेना के जवानों का युद्धाभ्यास बुधवार से जोधपुर में शुरू हो गया है। युद्धाभ्यास के पहले चरण में चार फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान अपने ए-320 मल्टीरोल टैंकर परिवहन विमान का उपयोग करके जिबूती एयरबेस से लगभग चार घंटे की सीधे उड़ान भरने के बाद जोधपुर पहुंचे। उनका परिवहन विमान भी यहां उतरा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तेजस विमान खरीद : सीडीएस रावत बोले- आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हथियारों से सीमा पर दुश्मन को खदेड़ देगा
भारत और फ्रांस के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर युद्धाभ्यास डेसर्ट नाइट-21 20 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। इसमें फ्रांस राफेल, एयरबस ए-330 मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी), ए-400एम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और लगभग 175 जवानों के साथ भाग ले रहा है।
वहीं युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना मिराज 2000, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, आईएल-78 फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) और एईडब्ल्यू और सी विमान शामिल हैं। यह युद्धाभ्यास दो वायुसेनाओं के बीच जुड़ाव की श्रृंखला में महत्वपूर्ण कदम है।
भारत-फ्रांसीसी रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में, भारतीय वायुसेना और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना 'गरुड़' नामक वायु अभ्यास के छह संस्करण में हिस्सा ले चुके हैं। मौजूदा सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों के रूप में, दोनों बलों ने 'हॉप-एक्सरसाइज' के संचालन के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाया है।