फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat says, Our focus is on indigenisation and efforts to progressively support Atmanirbhar Bharat

तेजस विमान खरीद : सीडीएस रावत बोले- आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हथियारों से सीमा पर दुश्मन को खदेड़ देगा

Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat says, Our focus is on indigenisation and efforts to progressively support Atmanirbhar Bharat
जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

एलसीए तेजस लड़ाकू की खरीद मंजूरी मिलने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हमारा जोर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर है। हमें उम्मीद है कि हमारी वायु सेना बहादुरी के साथ आसमान को छूएगी जिसमें यह प्रमुख घटक विमान शामिल हैं जो कि स्वदेशी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उपकरण के माध्यम से घुसपैठ कर रहे दुश्मनों को सीमा पर से खदेड़ना है। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े के 83 अतिरिक्त स्वदेशी एडवांस तेजस जेट के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी दे दी। यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए एक गेम-चेंजर होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 40 तेजस जेट की खरीद को पहले ही मंजूरी दे दी है। यानि कि अब देश के पास कुल 123 एडवांस तेजस जेट हो जाएंगे।
विज्ञापन


इन 123 जेट के अतिरिक्त भारत 170 तेजस Mark-2 की खरीद को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है, जो कि पॉवरफुल इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी से बना होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2029 तक सभी 83 विमानों को वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य है। इन 83 विमानों से वायुसेना की कम से कम छह स्कॉवड्रन बन जाएंगी। एक स्कॉवड्रन में 16-18 शक्तिशाली लड़ाकू विमान होते हैं। बता दें कि ये 83 मार्क वन-ए फाटइर जेट पुराने सौदे वाले मार्क वन से ज्यादा एडवांस यानी घातक और खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस स्वदेशी चौथी पीढ़ी का टेललेस कंपाउंड डेल्टा विंग विमान है। यह फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, इंटीग्रेटेड डिजिटल एवियोनिक्स, मल्टीमॉड रडार से लैस लड़ाकू विमान है और इसकी संरचना कंपोजिट मैटेरियल से बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed