फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Asaram Bapu returned to jail after spending two days in hospital

अस्पताल में दो दिन रहने के बाद आसाराम की जेल वापसी, सीने में दर्द की थी शिकायत

Thu, 18 Feb 2021 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Feb 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Asaram Bapu returned to jail after spending two days in hospital
आसाराम - फोटो : फाइल

स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराने के दो दिन बाद गुरुवार को वापस जोधपुर केंद्रीय जेल लाया गया। बता दें कि आसाराम को मंगलवार आधी रात को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और विस्तृत जांच के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ संजीव संघवी ने बताया कि उन्हें सीसीयू में निगरानी में रखा गया था। संघवी ने कहा,'विस्तृत जांच के बाद, हमने उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कराने से फिलहाल इनकार कर दिया और बाद में कराने को कहा। इसलिए हमने उन्हें कुछ दवाएं दी हैं।'
विज्ञापन


अस्पताल अधीक्षक एमके असेरी के मुताबिक उनके ब्लैडर में संक्रमण था, जिसके बाद उन्हें एक यूरोलॉजिस्ट के पास रेफर कर दिया गया, जिन्होंने उन्हें एंटीबायोटिक लिख दिए। असेरी ने कहा कि दो दिन तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जब आसाराम को अस्पताल से जेल वापस लाया जा रहा था, तब बड़ी संख्या में उनके अनुयायी वहां जुट गए। इन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आसाराम के कई अनुयाइयों ने तो मरीज बनकर अस्पताल में घुसने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed