फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News Municipal corporation limits extended after 31 years Shriyade and Nanddi villages included

Jodhpur News: 31 साल बाद बढ़ी नगर निगम की सीमा, श्रीयादे और नांदडी गांव को किया गया शामिल

Wed, 02 Apr 2025 04:58 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 04:58 PM IST
सार

जोधपुर नगर निगम के परिसीमन का काम पूरा हो गया है। अब जोधपुर में उत्तर और दक्षिण नगर निगम को समाप्त कर एक ही नगर निगम बनाया गया है, जिसमें कुल 100 वार्ड होंगे।

विज्ञापन
Jodhpur News Municipal corporation limits extended after 31 years Shriyade and Nanddi villages included
जोधपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार 31 साल बाद जोधपुर नगर निगम की सीमा बढ़ गई। नगर निगम उत्तर और दक्षिण खत्म कर एक नगर निगम बनाया गया है। उत्तर और दक्षिण के 80-80 वार्ड को समाप्त कर एक नगर निगम के लिए 100 वार्ड बनाए गए हैं।

विज्ञापन


अब इन वार्डों के गठन के बाद आपत्तिया मांगी जा रही हैं। जोधपुर नगर निगम में सरदारपुरा में श्रीयाद गांव और नांदड़ी गांव को शामिल किया गया है। इन दोनों गांव की आबादी को मिलाकर दो वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम सीमा को अंतिम रूप देने के लिए लंबी मशक्कत करनी पड़ी। परिसीमन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जिला कलेक्टर ने इसका आदेश जारी किया। नगर निगम आयुक्त के अनुसार, ड्राफ्ट और नक्शा नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की स्थिति में 48 घंटे बाद भी सुधार नहीं, 'दवा के साथ दुआ की जरूरत'
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के 100 वार्ड तय किए जाने के बाद इन पर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। 20 दिन तक आपत्ति दिए जाने का समय दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में 7000 से 12000 के बीच जनसंख्या रखी गई है। नए परिसीमन के अनुसार, जोधपुर शहर विधानसभा का वार्ड 62 सबसे छोटा वार्ड है। इसमें जालोरीयो का वास राम चौक खनिया, शंभूभवन, मियो की मस्जिद और आसपास का इलाका शामिल किया गया है और सबसे बड़ा वार्ड सरदारपुर विधानसभा का वार्ड संख्या 100 है।

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो मामले में दो कांस्टेबल निलंबित, 11 पुलिस बजरी माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में लाइन हाजिर

इसमें किशोर बाग नरपत पेट्रोल पंप के पास का इलाका मां भगवती कॉलोनी से सुसवानी माता की गलियां और आसपास के इलाके को शामिल किया गया है। नए परिसीमन में नगर निगम उत्तर और दक्षिण के कुल 160 वार्ड को तोड़कर डेट से दो वार्डों को मिलाकर कुल 100 वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम में शामिल किए गए दोनों गावों के नए वार्डों का नंबर 77 और 78 है। जोधपुर शहर की तीनों विधानसभा में बनाए गए वार्ड सूरसागर में सर्वाधिक 41 वार्ड बनाए गए हैं। सरदारपुर विधानसभा में 31 और जोधपुर शहर में 29 वार्ड बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed