फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Former Union Minister Girija Vyas condition does not improve even after 48 hours

Udaipur: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की स्थिति में 48 घंटे बाद भी सुधार नहीं, 'दवा के साथ दुआ की जरूरत'

Wed, 02 Apr 2025 04:49 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर गिरिजा व्यास की स्थिति में 48 घंटे बाद भी सुधार नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि दवा के साथ दुआ की जरूरत है।

विज्ञापन
Udaipur Former Union Minister Girija Vyas condition does not improve even after 48 hours
डॉ. गिरिजा व्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर गिरिजा व्यास की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करना पड़ रहा है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि अब दवा के साथ-साथ दुआ की भी जरूरत है।

विज्ञापन


परिजनों को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें सबसे अच्छा उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन भी उनकी स्थिति पर लगातार अपडेट दे रहा है, लेकिन अब तक कोई राहत भरी खबर नहीं आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पर अशोक गहलोत की चुप्पी सियासी हलकों में बनी चर्चा, जानें क्या सोच रहे राजनीतिक विश्लेषक
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि गणगौर पर्व के अवसर पर घर में पूजा के दौरान हादसा हुआ था, जिसमें डॉक्टर गिरिजा व्यास बुरी तरह झुलस गईं। आरती के बाद अचानक उनके दुपट्टे ने आग पकड़ ली, जिससे उनका शरीर 90% तक जल गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया।

चिकित्सकों का कहना है कि इतनी अधिक जलन के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। झुलसनेt के कारण उनके शरीर के कई अंगों पर गहरा असर पड़ा है, जिससे रिकवरी में समय लग सकता है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।


यह भी पढ़ें: 18 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक जानी-मानी नेता रही हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी गंभीर हालत की खबर सुनकर उनके समर्थक और शुभचिंतक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर अजमेर में प्रदर्शन, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
इस हादसे के बाद प्रदेशभर में चिंता का माहौल है, क्योंकि गिरिजा व्यास के राजनैतिक करियर के दौरान उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्थिति को देखते हुए पूरे देशभर से उनके लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। डॉक्टरों और परिवारजनों की उम्मीदें बनी हुई हैं कि जल्द ही वे इस मुश्किल घड़ी से बाहर आ जाएं और स्वस्थ होकर वापस लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed