{"_id":"627190dc7590cd1bba65237c","slug":"jodhpur-violence-marwar-maharaja-gaj-singh-appealed-to-people-to-maintain-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence: महराजा गजसिंह बोले- यह घटना शहर के भाई-चारे पर काला धब्बा, बहुत ठेस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence: महराजा गजसिंह बोले- यह घटना शहर के भाई-चारे पर काला धब्बा, बहुत ठेस पहुंची
Wed, 04 May 2022 07:00 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 07:00 AM IST
सार
महराजा ने कहा कि जोधपुर मारवाड़ अपनी अपणायत, प्रेम और भाईचारे के लिए दुनिया भर में जाना जाता रहा है। सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आते रहे हैं। मेरे दादोसा महाराजा उम्मेद सिंह ने हमेशा कहा कि हिंदू और मुस्लिम मेरी दोनों आंखें हैं।
विज्ञापन
महाराजा मारवाड़ जोधपुर गजसिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jodhpur Violence: राजस्थान के जोधपुर में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। आज रात 12 बजे तक शहर में कर्फ्यू लगा हुआ। इंटरनेट सेवा भी बंद है। जिला प्रशासन हालात सामान्य करने के प्रयास कर रहा है। इसी बीच महाराजा मारवाड़ जोधपुर गजसिंह ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जालोरी गेट चौराहे पर जो अप्रिय घटना हुई है, उससे मुझे बहुत ठेस पहुंची है। हमारे शहर के भाई-चारे पर यह एक काला धब्बा लग गया है। जोधपुर मारवाड़ अपनी अपणायत, प्रेम और भाईचारे के लिए दुनिया भर में जाना जाता रहा है। सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आते रहे हैं। मेरे दादोसा महाराजा उम्मेद सिंह ने हमेशा कहा कि हिंदू और मुस्लिम मेरी दोनों आंखें हैं। देश विभाजन के समय मेरी पिताजी महाराज हनवंत सिंह ने भी धर्म के नाम पर हमें अलग- अलग नहीं बंटने दिया। पहले भी कई त्योहार और उत्सव एक दिन पर आते रहे हैं, जिसे सभी ने मिल-जुलकर मनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- मैं और मेरा परिवार आप सभी के साथ हमेशा रहे हैं और रहेंगे। समाज के लोग आपस में मिलकर इस मामले को सुलझाएं। एकता और भाईचारे की मिसाल को कायम रखें। किसी के बहकावें नहीं आएं, जिसका अफसोस हमें जिंदगी भर करना पड़े। आखातीज, ईद और परशुराम जंयती के त्योहार को आपस में मिलकर मनाना चाहिए। अपणायत की मिशाल फिर कायम करनी चाहिए।
विज्ञापन