फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Police took out prisoner admitted to the hospital five policemen suspended

Rajasthan: खाकी दागदार! अस्पताल में भर्ती कैदी को घुमाने ले गए पुलिसकर्मी, आरोपी की जगह बेड पर दूसरे को सुलाया

Sun, 10 Jul 2022 11:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:42 AM IST
सार

कैदी पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। वह कुख्यात बदमाश राजू फौजी के मुख्य सहयोगी है। वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jodhpur Police took out prisoner admitted to the hospital five policemen suspended
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में पुलिस और अपराधियों की सांठगांठ की खबरें आए दिन सामने आती हैं। एक बार फिर जोधपुर में खाकी शर्मसार हो गई है। दो पुलिसकर्मी की हत्या करने के आरोपी को राजस्थान पुलिस के चार सिपाही और एक हेडकांस्टेबल अस्पताल से चोरी-छिपे घुमाने ले गए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर कमिश्नर रवि दत्त गौड़ ने बताया कि राजू फौजी के सहयोगी रहे कैदी रामनिवास जाट को तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। उसकी निगरानी के लिए चार पुलिसकर्मियों और एक हेड कांस्टेबल को गार्ड के रूप में तैनात किया गया था। तैनात पुलिसकर्मी ही उसे अस्पताल से चोरी-छिपे सात जुलाई की रात आठ बजे से 12.30 बजे तक सैर सपाटे के लिए बाहर ले गए। 

विज्ञापन

 

नर्स पहुंची तो खुली पोल
पुलिसकर्मियों ने पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी को अस्पताल से बाहर निकाला। नर्स इ्ंजेक्शन लगाने के लिए कमरे के बाहर पहुंची तो दरवाजा बंद था। लगातार दरवाजा खुलवाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उन्होंने दूसरी तरफ से झांक कर देखा। तब पता चला कि आरोपी रामनिवास की जगह अंदर बेड पर कोई और सो रहा है। दरवाजा खुला तो पता चला कि वहां आरोपी रामनिवास की जगह अस्पताल में ही ठेके पर मोटरसाइकिल स्टैंड चलाने वाला व्यक्ति अंदर सो रहा था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी। मामला सामने आने के बाद हेड कांस्टेबल समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भीलवाड़ा में पिछले साल अफीम तस्कर कुख्यात बदमाश राजू फौजी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियाों की मौत हो गई थी। इस दौरान आरोपी रामनिवास जाट राजू फौजी का मुख्य सहयोगी रहा था। उसे राजू फौजी को शरण देने और उसके कई अपराधों में उसका साथ देने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा गया था। राजू फौजी के सहयोगी रामनिवास जाट को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब से वह जोधपुर जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed