{"_id":"64afef5621071b10c006730a","slug":"jhunjhunu-khetri-double-murder-case-not-disclosed-people-surrounded-the-police-station-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: खेतड़ी डबल मर्डर मामला; खुलासा न होने पर लोगों ने किया थाने का घेराव, थाना अधिकारी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: खेतड़ी डबल मर्डर मामला; खुलासा न होने पर लोगों ने किया थाने का घेराव, थाना अधिकारी को हटाने की मांग
Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
सार
खेतड़ी नगर थाने में एक माह में 18 मामले पेंडिंग पड़े हैं। सात चोरियां, तीन मर्डर सहित किसी भी मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
खेतड़ी डबल मर्डर मामले को लेकर प्रदर्शन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले के खेतड़ी नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में अभी तक खुलासा नहीं होने से लोगों में खासा आक्रोश है। वहीं, पुलिस इस मामले में अभी भी जांच में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। खेतड़ीनगर में दंपती की हत्या के मामले में लोगों में आक्रोश है। बसपा के बैनर तले थाने का घेराव किया गया। बसपा नेता मनोज घुमरिया के नेतृत्व में गुरुद्वारा से थाने तक रैली निकाली गई। इस दौरान महिला और पुरुषों ने हाथों में पुलिस के खिलाफ तख्तियां ले रखी थीं।
बसपा नेता ने बताया कि खेतड़ी नगर थाने में एक माह में 18 मामले पेंडिंग पड़े हैं। सात चोरियां, तीन मर्डर सहित किसी भी मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस दौरान बसपा नेता मनोज घुमरिया की अगुवाई में डीएसपी हजारीलाल खटाना को ज्ञापन सौंपकर थानाधिकारी अजय सिंह को तुरंत हटाने की मांग की गई। डबल मर्डर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मामंग की गई।