{"_id":"6ab15e2b4feedf0ca1048513","slug":"former-mla-gets-15-days-parole-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4751450-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को मिली 15 दिन की पैरोल: दूसरी बार जेल से बाहर आए; तीन साल की काट रहे हैं सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को मिली 15 दिन की पैरोल: दूसरी बार जेल से बाहर आए; तीन साल की काट रहे हैं सजा
Tue, 22 Sep 2026 11:07 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:07 AM IST
सार
पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को आवश्यक कारणों के चलते 15 दिन की आपात पैरोल मंजूर की गई है। सोमवार शाम उन्हें झालावाड़ जिला जेल से रिहा किया गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झालावाड़ के मनोहरथाना एवं बारां जिले के अंता से पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को आवश्यक कारणों के चलते 15 दिन की आपात पैरोल मंजूर हुई है। पैरोल स्वीकृत होने के बाद उन्हें सोमवार देर शाम झालावाड़ जिला जेल से रिहा किया गया। यह दूसरी बार है, जब कंवरलाल मीणा पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं।
पूर्व विधायक पुराने मामले में तीन साल की सजा काट
कंवरलाल मीणा वर्षों पुराने एसडीएम पर बंदूक तानने के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें निर्धारित शर्तों के तहत 15 दिन की पैरोल दी गई है। पैरोल अवधि के दौरान उन्हें सभी शर्तों का पालन करना होगा और अवधि पूरी होने के बाद निर्धारित समय पर वापस जेल में उपस्थित होना होगा। पैरोल मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पैरोल निर्धारित नियमों और शर्तों के आधार पर मंजूर की गई है।
एसडीएम पर बंदूक तानने के मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट ने कंवरलाल मीणा को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वे जेल में सजा काट रहे हैं। अब दूसरी बार पैरोल मिलने के बाद वे 15 दिनों तक जेल से बाहर रहेंगे। इससे पहले जेल में ही बाथरूम में फिसलने के बाद उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
जेल प्रशासन ने दी पैरोल की जानकारी
झालावाड़ जेल के डीवाईएसपी रोहित कौशिक ने बताया कि कंवरलाल मीणा की 15 दिन की आपात पैरोल स्वीकृत हुई है। इसके तहत सोमवार शाम उन्हें जेल से रिहा किया गया। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल में दाखिल कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मनोहरथाना इलाके में सरपंच चुनाव के दौरान कंवरलाल मीणा द्वारा एसडीएम पर पिस्टल तानने के आरोप में प्रकरण दर्ज हुआ था। लंबे समय से चले इस प्रकरण में तीन साल की सजा होने के बाद वे झालावाड़ जिला जेल में बंद हैं।
दो बार विधायक रह चुके हैं कंवरलाल मीणा
कंवरलाल मीणा दो बार विधायक रह चुके हैं। एक बार वे झालावाड़ जिले की मनोहरथाना विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। वहीं, दूसरी बार उन्हें बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ाया गया था। इस चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को हराया था।