फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Dotasara and Tikaram Julie's roar in Bhawani Mandi,

झालावाड़: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूंका बिगुल, डोटासरा-जूली बोले- पुराना प्रदर्शन दोहराएं कार्यकर्ता

Thu, 15 Oct 2026 07:58 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
Dotasara and Tikaram Julie's roar in Bhawani Mandi,
भवानीमंडी में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी स्थित एक निजी रिसॉर्ट में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को पंचायती राज चुनाव में भी दोहराने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने किसानों को मुआवजा, पेंशन, पालनहार योजना और मनरेगा जैसे मुद्दे उठाते हुए सरकार को घेरा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन

भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी की घटनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। जूली ने कहा कि कांग्रेस ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था, लेकिन आज जवानों और किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों को नुकसान होने के बावजूद किसानों को समय पर राहत और मुआवजा नहीं मिल रहा है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने पंचायती राज चुनाव में देरी को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे संविधान की भावना के विपरीत बताया। जूली ने कहा कि झालावाड़ जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन को पंचायत चुनाव में भी दोहराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में किसान समेत विभिन्न वर्गों के लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। डोटासरा ने कहा कि झालावाड़ जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा हैं। उनके अनुसार, इन परिणामों से भजनलाल सरकार की नींद उड़ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिले में पार्टी ने जो प्रदर्शन किया है, उसे पंचायती राज चुनाव में भी बनाए रखना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को लेकर कही यह बात

डोटासरा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति के कारण पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं के हितों का ध्यान रखने पर जोर दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर झालावाड़ जिले को मंत्री पद मिलेगा। इससे जिले में विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। साथ ही, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनाव में पूरी ताकत से जुटने पर जोर दिया। बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed