फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar Crime Four including two child abusers caught in broad daylight firing on car riders

Jhalawar Crime: दिनदहाड़े कार सवारों पर फायरिंग में दो बाल अपचारी समेत चार को पकड़ा, जानें पूरा मामला

Wed, 08 Mar 2023 11:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 11:20 AM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बाल अपचारियों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों की निरुद्ध किया है।

विज्ञापन
Jhalawar Crime Four including two child abusers caught in broad daylight firing on car riders
बाल अपचारी समेत चार को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ जिले में रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में मामा-भांजा सर्किल पर कार सवार तीन व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से फायर की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को थाना पुलिस एवं डीएसटी द्वारा निरुद्ध किया गया है। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बाल अपचारी द्वारा फायरिंग की घटना की गई थी।

विज्ञापन


एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपी लोकेश उर्फ गोटिया उर्फ गौरव वाल्मीकि पुत्र लाखन एवं शुभम वाल्मीकि पुत्र राजेश निवासी हरिजन बस्ती बस स्टैण्ड झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में पांच मार्च को आलोट जिला रतलाम निवासी आसिफ खान द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में आसिफ ने बताया कि आज वह अपने दो साथियों के साथ झालावाड़ जेल में बंद साले फारुख से मिलने आया था। मुलाकात के बाद वापस लौटते समय मामा-भांजा चौराहे पर सामने से दो बाइक पर आए चार लोगों ने सामने से पिस्टल से फायर किया। फायर करके ये लोग भाग गए, गोली गाड़ी के सामने कांच पर लगी।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देख एसपी तोमर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा व सीओ ब्रजमोहन मीणा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कोतवाली राजेन्द्र कविया एवं जिला स्पेशल टीम के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों और अभय कमाण्ड सेन्टर की मदद से घटना के समय व घटना स्थल को मैच करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में झालावाड़, खानपुर, कोटा और बारां में टीमों को रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अपने हरसम्भव प्रयास व आसूचना सकंलन के माध्यम से कड़ी मेहनत कर घटना में शामिल अपराधी लोकेश उर्फ गोटिया उर्फ गौरव एवं शुभम तथा दो बाल अपचारियों को डिटेन करने में सफलता अर्जित की है। इनसे वारदात में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता व वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों के संबंध में अनुसधांन किया जा रहा है।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किया फायर...
प्रारम्भिक पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि साल 2015 में बस स्टैण्ड पर बाल अपचारी के पिता उमेश वाल्मीकी की नीलम मीणा व उसके साथियों द्वारा होली के पर्व पर आपसी रंजिश के चलते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाल अपचारी अपने पिता की हत्या का बदला लेने नीलम मीणा के झालावाड़ होने की सूचना मिलने पर अपने साथियों के साथ क्रेटा गाड़ी में नीलम मीणा पर फायर करना बताया है। उक्त बाल अपचारी के खिलाफ पहले भी करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण थाना कोतवाली पर पंजीबद्ध है। 


आरोपियों की धरपकड़ में मुख्य भूमिका सीओ बृजमोहन मीणा के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम प्रभारी भूपेन्द्र सिंह एएसआई, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र, कांस्टेबल रामरतन, मुकेश, लेखराज, मुकेश और थाना कोतवाली टीम सदस्य हेड कांस्टेबल कमरूददीन व विश्वनाथ, राजेश स्वामी, श्यामलाल और चन्द्रशेखर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed