Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   sukri river illegal mining 24 firs 31 arrests 39 lakh fine high court disposes pil

सुकड़ी नदी में अवैध खनन पर 24 केस: 31 गिरफ्तारियां; 39.63 लाख जुर्माना, हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की

Thu, 26 Nov 2026 12:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जालोर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने जालोर की सुकड़ी नदी और कैचमेंट क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए राज्य सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए जनहित याचिका निस्तारित कर दी। सरकार के अनुसार, चार गांवों में 24 एफआईआर दर्ज कर 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
sukri river illegal mining 24 firs 31 arrests 39 lakh fine high court disposes pil
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एआई

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने जालोर जिले की सुकड़ी नदी और उसके कैचमेंट क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रयासों पर संतोष जताया है। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने सरकारी कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता गंगासिंह ने अकोली, नून, डूडसी और साथू गांवों के आसपास सुकड़ी नदी क्षेत्र में हो रहे अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी।
विज्ञापन

नदी तक पहुंचने वाले अवैध रास्ते बंद, जांच चौकी स्थापित

हाईकोर्ट के 18 अगस्त के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। सरकार ने बताया कि खनन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें क्षेत्र में नियमित और औचक जांच कर रही हैं। नदी तल तक पहुंचने वाले अवैध रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध वाहनों की आवाजाही रोकने और निगरानी मजबूत करने के लिए 2 सितंबर के पत्र के आधार पर बॉर्डर होमगार्ड जांच चौकी भी स्थापित की गई है।

वैध बजरी आपूर्ति के लिए छह नए खनन भूखंड

सरकार ने अदालत को बताया कि क्षेत्र में बजरी की वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए छह नए खनन भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। ये सभी भूखंड फिलहाल पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के चरण में हैं। स्वीकृति मिलते ही पारदर्शी तरीके से बजरी की आपूर्ति शुरू करने की योजना है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

चार गांवों में 31 गिरफ्तारियां, 25 वाहन जब्त

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 के बीच चारों गांवों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 25 वाहन और मशीनरी जब्त की गई, जबकि 145 टन अवैध बजरी भी पकड़ी गई। अवैध खनन में लिप्त लोगों से 39.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अकोली में सबसे ज्यादा आठ मामले दर्ज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अकोली गांव में अवैध खनन के सबसे ज्यादा आठ मामले दर्ज किए गए। यहां 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ नौ वाहन और 65 टन बजरी जब्त की गई।

डूडसी में सात मामले दर्ज हुए। यहां नौ गिरफ्तारियां की गईं और सात वाहन तथा 35 टन बजरी जब्त की गई। साथू गांव में पांच मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां पांच वाहन और 25 टन बजरी पकड़ी गई। वहीं, नून गांव में चार मामले दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां चार वाहन और 20 टन बजरी जब्त की गई।
सरकार की ओर से पेश कार्रवाई की रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed