फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Youth drowns in pond; accident occurred after he slipped while immersing Lord Krishna idol

जालोर: कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत; गोताखोरों ने निकाला शव

Sun, 06 Sep 2026 10:23 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

जालोर के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कारलू गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में मूर्ति विसर्जन करने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 

विज्ञापन
Jalore: Youth drowns in pond; accident occurred after he slipped while immersing Lord Krishna idol
कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कारलू गांव में जन्माष्टमी पर कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। सिणधरा निवासी छगनाराम भील अपने ससुराल कारलू आया हुआ था। मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर जसवंतपुरा पुलिस और एसडीएम ओमप्रकाश माचरा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के दौरान फिसला पैर, गहरे पानी में चला गया युवक
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिणधरा निवासी छगनाराम भील के रूप में हुई है। युवक जन्माष्टमी के अवसर पर अपने ससुराल गांव कारलू आया हुआ था। कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान वह तालाब में गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
सूचना मिलते ही जसवंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एसडीएम ओमप्रकाश माचरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल जसवंतपुरा की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।


पोस्टमार्टम के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई
पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ले रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed