फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jal Jeevan Mission corruption case ED seizes gold and silver worth Rs 5.86 crore from lockers in Jaipur

Jal Jeevan Mission corruption: ED ने जयपुर में 5.86 करोड़ का सोना-चांदी किया जब्त, अब तक 8.82 करोड़ का माल सीज

Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

12 सितंबर को ईडी की टीम ने लॉकरों की तलाशी में 5.83 करोड़ रुपये की कीमत का 9.635 किलो सोना और 3.90 लाख रुपए की कीमत की 6.349 किलो चांदी जब्त की है। अब तक इस मामले में 8.82 करोड़ का माल जब्त किया जा चुका है। जिसमें 6.50 करोड़ रुपए का सोना और चांदी है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission corruption case ED seizes gold and silver worth Rs 5.86 crore from lockers in Jaipur
ईडी ने जब्त किया सोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। ईडी की टीम ने जयपुर में संदिग्धों के बैंक लॉकरों की तलाशी के दौरान 5.86 करोड़ का सोना और चांदी जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भ्रष्टाचार में शामिल व्यक्तियों के लॉकरों की मंगलवार को तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने अनुसार 12 सितंबर को ईडी की टीम ने लॉकरों की तलाशी में 5.83 करोड़ रुपये की कीमत का 9.635 किलो सोना और 3.90 लाख रुपए की कीमत की 6.349 किलो चांदी जब्त की है। अब तक इस मामले में 8.82 करोड़ का माल जब्त किया जा चुका है। जिसमें 6.50 करोड़ रुपए का सोना और चांदी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामले में दो आरोपियों के लॉकर से सोना मिला है। ओपी विश्वकर्मा के जयपुर स्थित पीएनबी के लॉकर से 4.84 करोड़ की कीमत का 8 किलो सोना मिला है। वहीं, अमिताभ कौशिक के जयपुर पीएनबी लॉकर से 1.5 किलो सोना मिला है, जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने राजस्थान एसीबी के एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू की थी। जिसमें पदमचंद जैन समेत व्यक्तिगत ठेकेदारों और अन्य के खिलाफ निविदाएं प्राप्त करने, बिलों को मंजूरी देने और अनुबंधों से संबंधित अनियमितताओं को छिपाने के लिए लोक सेवकों को रिश्वत देने का आरोप था। 


इसके अलावा भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने जून 2023 में राजस्थान में जल जीवन मिशन में 20,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि योजना की 48 परियोजनाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर दो फर्मों को 900 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। किरोड़ीलाल मीना ने आरोप लगाया था कि पीएचईडी मंत्री और विभाग के सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत 20,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। जल जीवन मिशन का लक्ष्य घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। पीएचईडी विभाग इसका काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed