फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer: satellite phone used near border, security agencies alert

जैसलमेर: सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान की गई बात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चला सर्च ऑपरेशन

Sat, 23 Oct 2021 10:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 23 Oct 2021 10:13 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के पोछीना गांव में गुरुवार देर रात को सैटेलाइट फोन का उपयोग किया गया था। इस फोन से पाकिस्तान में बातचीत हुई है।

विज्ञापन
Jaisalmer: satellite phone used near border, security agencies alert
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सैटेलाइट फोन का उपयोग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों इनपुट मिला कि जैसलमेर जिले के पोछीना गांव में गुरुवार देर रात को सैटेलाइट फोन का उपयोग किया गया था। इस फोन से पाकिस्तान में बातचीत हुई। यह गांव पाकिस्तान सीमा से मात्र पांच किलोमीटर दूर है। 

विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन किया शुरू
इनपुट मिलते ही सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन पता नहीं चल सका कि सैटेलाइट फोन से किसने बातचीत की थी। पुलिस पोछीना गांव के साथ ही करड़ा और बींजराज का तला गांव में लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


आशंका ये भी जताई जा रही है कि एजेंसियों को चकमा देने के लिए दूरदराज से आकर किसी व्यक्ति ने पोछीना गांव में आकर सैटेलाइट फोन से बात की हो। पिछले साल भी पाकिस्तान सीमा के निकट सैटेलाइट फोन के उपयोग का मामला पकड़ में आया था। तब स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed