फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaisalmer-land-fraud-accused-dies-during-police-remand-jodhpur-hospital

राजस्थान: जैसलमेर में पुलिस रिमांड पर लिए गए 68 वर्षीय आरोपी की मौत, पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Wed, 14 Oct 2026 02:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए 68 वर्षीय आरोपी की जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूछताछ के दौरान सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
jaisalmer-land-fraud-accused-dies-during-police-remand-jodhpur-hospital
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में कोतवाली थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिये जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए 68 साल के एक आरोपी की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूछताछ के समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मी आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धोखधड़ी के मामले में हुई गिरफ्तारी
शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि कोतवाली थाने में आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ 7 जुलाई 2026 को एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में परिवादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने धोखाधड़ी का सहारा लेकर पोंग बांध विस्थापित को आवंटित की गई कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेज के जरिये हड़पने का प्रयास किया। इस गंभीर मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने 12 अक्तूबर को आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के अगले दिन यानी 13 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान बिगड़ी आरोपी की तबीयत
पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर की रात करीब 8:15 बजे पुलिस रिमांड के दौरान जब पुलिसकर्मी आरोपी से पूछताछ कर रहे थे, तभी नरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आरोपी ने सीने और पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। आरोपी की स्थिति गंभीर होती देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे तुरंत जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से तत्काल जोधपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले; सीबीआई जांच पर अड़े परिजन

इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
जोधपुर भेजे जाने के बाद आरोपी नरेश कुमार का जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज के बावजूद 14 अक्तूबर की सुबह करीब 5:45 बजे उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद जैसलमेर कोतवाली पुलिस मामले से जुड़ी आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मौत के वास्तविक कारणों और मामले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के संबंध में आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed