{"_id":"637a4c9715aad4390b691c87","slug":"jaisalmer-collector-tina-dabi-angry-on-cleanliness-system-of-govt-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची IAS टीना डाबी को आया गुस्सा, ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची IAS टीना डाबी को आया गुस्सा, ठेकेदार को लगाई फटकार
Sun, 20 Nov 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:19 PM IST
सार
कलेक्टर टीना डाबी ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के लिए पैरामेडिकल स्टाफ और अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग करने के लिए कहें। जिससे वार्डों और शौचालयों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकी।
विज्ञापन
कलेक्टर टीना डाबी ने जवाहर अस्पताल का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी को रविवार को गुस्सा आ गए। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को जमकर लताड़ा। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने रविवार को जवाहर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही कलेक्टर के निरीक्षण की जानकारी मिली तो सारे कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। इसके बाद भी बदहाल सफाई व्यवस्था को नहीं सुधारा जा सका। अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखकर कलेक्टर काफी नाराज हुईं। उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि दिन में तीन बार सफाई होने चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्टर टीना डाबी ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के लिए पैरामेडिकल स्टाफ और अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग करने के लिए कहें। जिससे वार्डों और शौचालयों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर टीना डाबी ने मेडिकल एवं सर्जिकल के साथ ही पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और दवा वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश।