फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Army soldiers saved the baby Nilgai which was surrounded by stray dogs

Jaisalmer: सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया, आवारा कुत्तों ने घेर रखा था, पहले हिरण का बच्चा समझा

Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
सार

जैसलमेर जिले में सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया है। नील गाय के बच्चे को आवारा कुत्ते घेर रखे थे। कुत्तों ने नील गाय के बच्चे को हिरण का बच्चा समझ लिया था।

विज्ञापन
Jaisalmer Army soldiers saved the baby Nilgai which was surrounded by stray dogs
नील गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना के जवानों ने कुत्तों से घिरे नील गाय के बच्चे को बचाया है। जवान जैसलमेर-जोधपुर रोड स्थित एरिया में जंगल की तरफ गुजर रहे थे। इस दौरान नील गाय को घिरे देखकर बचाने दौड़े। इसके बाद जैसलमेर शहर कोतवाली को सूचना दी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के कॉन्स्टेबल कैलाश विश्नोई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तब तब सेना के जवान नील गाय के बच्चे को हिरण का बच्चा समझ रहे थे। तब जवानों को बताया कि ये नील गाय का बच्चा है। कुत्तों के हमले से मां डरकर भाग गई होगी। भारतीय सेना के जवानों ने मासूम नील गाय के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाकर वन विभाग को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों और कोतवाली पुलिस की टीम ने जंगल में बच्चे को लेकर उसकी मां की तलाश की। थोड़ी ही दूर झाड़ियों में एक नीलगाय नजर आई। सबने नील गाय के बच्चे को जैसे ही छोड़ नील गाय उसके पास आई और उसको दुलार कर अपने साथ ले गई। इसको देखकर सभी भारतीय सेना के जवान और शहर कोतवाली की टीम बहुत खुश हुई। वन्य जीव प्रेमियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो सबने भारतीय सेना के जवानों की जीव दया को सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed