{"_id":"650af34f60fcb9e056030415","slug":"jaisalmer-army-soldiers-saved-the-baby-nilgai-which-was-surrounded-by-stray-dogs-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया, आवारा कुत्तों ने घेर रखा था, पहले हिरण का बच्चा समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया, आवारा कुत्तों ने घेर रखा था, पहले हिरण का बच्चा समझा
Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
सार
जैसलमेर जिले में सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया है। नील गाय के बच्चे को आवारा कुत्ते घेर रखे थे। कुत्तों ने नील गाय के बच्चे को हिरण का बच्चा समझ लिया था।
विज्ञापन
नील गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के जवानों ने कुत्तों से घिरे नील गाय के बच्चे को बचाया है। जवान जैसलमेर-जोधपुर रोड स्थित एरिया में जंगल की तरफ गुजर रहे थे। इस दौरान नील गाय को घिरे देखकर बचाने दौड़े। इसके बाद जैसलमेर शहर कोतवाली को सूचना दी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के कॉन्स्टेबल कैलाश विश्नोई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तब तब सेना के जवान नील गाय के बच्चे को हिरण का बच्चा समझ रहे थे। तब जवानों को बताया कि ये नील गाय का बच्चा है। कुत्तों के हमले से मां डरकर भाग गई होगी। भारतीय सेना के जवानों ने मासूम नील गाय के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाकर वन विभाग को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों और कोतवाली पुलिस की टीम ने जंगल में बच्चे को लेकर उसकी मां की तलाश की। थोड़ी ही दूर झाड़ियों में एक नीलगाय नजर आई। सबने नील गाय के बच्चे को जैसे ही छोड़ नील गाय उसके पास आई और उसको दुलार कर अपने साथ ले गई। इसको देखकर सभी भारतीय सेना के जवान और शहर कोतवाली की टीम बहुत खुश हुई। वन्य जीव प्रेमियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो सबने भारतीय सेना के जवानों की जीव दया को सलाम किया।
विज्ञापन