{"_id":"64ccd62dc3ad2e95090e80c9","slug":"youth-arrested-for-kidnapping-four-year-old-child-from-school-in-jaipur-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: स्कूल में घुसकर चार साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: स्कूल में घुसकर चार साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 04 Aug 2023 04:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Aug 2023 04:13 PM IST
सार
जयपुर के पालडी मीणा स्थित एक स्कूल में घुसकर चार साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा करने की ख़बर आते ही पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अपहरण का आरोपी युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के खोनागोरियां थाने इलाके में एक स्कूल में घुसकर चार साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने की घटना ने पूरे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चा और आरोपी को खोज निकला।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल से चार किलोमीटर की दूरी पर पीछा करते हुए आरोपी छोटू लाल बैरवा को गिरफ्तार किया डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अपहरण मामले में स्कूल के एक गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। डीसीपी ईस्ट ज्ञान चंद यादव के मुताबिक गुरुवार को खोनागोरियां थाने पर परिवादी कमलेश बैरवा ने लिखित में रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि मेरा चार साल का लड़का रॉयल इंटरनेशनल स्कूल मीणा पालड़ी में पढ़ता है, बच्चे को स्कूल से एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा के निर्देशन में खोनागोरियां थाना अधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस की स्पेशल टीम ने स्कूल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर बच्चे और आरोपी की तलाश की गई। ट्रेडिशनल पुलिसिंग के आधार पर भी राहगीर और आमजन को अपहृत बालक की फोटो दिखाकर तलाश की गई। पुलिस ने बालक को जयंती नगर आगरा रोड पर आरोपी के साथ बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आरोपी के साथ और किनकी भूमिका है इस पर भी अनुसंधान जारी है।